Dehradun News: कुत्तों को खुला छोड़ने का विरोध करने पर दंपति पर हमला
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Dehradun News: बंजारावाला स्थित दुर्गा एन्क्लेव में सड़क पर कुत्तों को खुला छोड़ने का विरोध करने पर एक परिवार ने दंपति पर हमला कर दिया। बीते 24 अक्तूबर की रात हुई घटना में गुरुवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर नरेश राठौर ने बताया कि सुरेंद्र पाल निवासी दुर्गा एंन्क्लेव ने तहरीर दी। बताया कि बीते 24 अक्तूबर की रात लगभग 9:30 बजे वह अपनी पत्नी ममता और छोटे बच्चे के साथ सड़क पर टहल रहे थे। तभी वहां पड़ोस में रहने वाली स्वाति नौटियाल कुछ कुत्तों को लेकर जा रही थी। जिनमें से एक को छोड़कर बाकी सभी कुत्ते खुले हुए थे। दो कुत्तों ने भौंकते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। सुरेंद्र ने पत्थर उठाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर स्वाति नौटिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.