देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। शंकराचार्य चौक से बंगाली अस्पताल से कनखल कोतवाली से देशरक्षक तिहारे तक सड़क नवीनीकरण का काम लोनिवि ने शुरू कर दिया है। रविवार देर रात सड़क की जेसीबी से खुदाई शुरू हो गई। सड़क के किनारे फुटपाथ और सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। करीब तीन किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाएगा। करीब 3.94 करोड़ की लागत से काम पूरा होगा। हाल के दिनों में क्षेत्र के चार पार्षदों ने सड़क नवीनीकरण के काम का विरोध किया था। विरोध के बाद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर पार्षदों से वार्ता की थी। पार्षदों की सहमति के बाद काम शुरू किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...