Dehradun News: किसी की हां में हां करता नहीं हूं , इसलिए मैं आदमी अच्छा नहीं हूं..': ओमप्रकाश 'नदीम'
देहरादून, सितम्बर 10 -- Dehradun News: देहरादून। इप्टा उत्तराखंड और अहल-ए-सुख़न देहरादून की ओर से हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में हुई काव्य संध्या में शायरों ने अपने कलाम से समां बांध दिया। लखनऊ से आए नामचीन शायर, इप्टा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश नदीम के सम्मान में हुई इस काव्य संध्या की सदारत उद्योगपति डॉ. एस. फारुख ने की, जबकि निजामत शायर अफजल मंगलौरी ने की। इंदर रोड स्थित तस्मिया अकादमी में आयोजित इस काव्य संध्या की शुरुआत सतीश धौलाखंडी के जनगीत से हुई। इप्टा उत्तराखंड के प्रदेश अध्य्क्ष डॉ. वीके डोभाल ने इप्टा के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम आयोजक और युवा शायर राजकुमार राज ने अपने शेर 'पर्वत, पेड़, परिंदे, झरने, पास में दरिया, अपने लिए तो यही ठिकाना ठीक रहेगा' से प्रकृति, संवेदना और इंसानी जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर की। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.