देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: राजपुर थाना क्षेत्र के राजेश्वर नगर फेज-पांच में किरायेदार के सत्यापन के लिए दस्तावेज मांगने पर मकान मालिक पर हमला करने का आरोप लगा है। मामले में कोर्ट के आदेश पर रविवार को राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि अभिनव कुकरेती की ओर से तत्कालीन किरायेदार हिमांशु ठाकुर और उसके पिता दिनेश ठाकुर मूल निवासी अफजलगढ़, जिला बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बीते एक जनवरी से अभिनव के घर में किराये पर रह रहे थे। पुलिस सत्यापन के लिए मकान मालिक लगातार उनसे आधार कार्ड और गांव के पते के दस्तावेज मांग रहे थे। वे लगातार टालमटोल कर रहे थे। 20 अप्रैल की रात आरोपियों ने अभिनव को अपने कमरे में बुलाया और खाना खिलाया। जब पीड़ित ने इस दौरान पहचान पत्र की मांग की ...