देहरादून, अक्टूबर 11 -- Dehradun News: देहरादून। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और बाहरी व्यक्तियों की जांच के लिए जिले में रविवार को व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चला। इस दौरान किरायेदार का सत्यापन नहीं कराने पर जिले में 147 मकान मालिकों का चालान करते हुए उन पर 14 लाख 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शहर की मलिन बस्तियों, पॉश कॉलोनियों, हॉस्टल, पीजी और होमस्टे में चेकिंग हुई। इस दौरान वहां रहने वाले 1500 से अधिक किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और छात्रों के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस के अनुसार, जिन मकान मालिकों ने अपने यहां रह रहे किरायेदारों या घरेलू नौकरों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, उन पर कार्रवाई हुई। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अलग-अलग थाना...