देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: विकासनगर। किडज स्कूल में दशहरा उत्सव के अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों ने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम, रावण सहित विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपने अभिनय और आत्मविश्वास से सभी की सराहना बटोरी। कार्यक्रम में बच्चों ने रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की। नन्हे कलाकारों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, धर्म, साहस और मर्यादा का संदेश दिया। उनकी आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना सिंघल सहित शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों को भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को समझने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़...