देहरादून, नवम्बर 21 -- Dehradun News: नई टिहरी। चंबा ब्लाक के सौंदकोटी गांव में बीती रात को गुलदार ने आतंक मचाया। गांव के एक घर की किचन में गुलदार के घुसने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को रात हो ही सूचित किया। जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात को ही मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू कर घर की किचन से बाहर निकाला। वन विभाग के फॉरेस्टर अजयपाल पंवार ने बताया कि गुलदार का सौंदकोटी गांव में विभागीय टीम ने सफल रेस्क्यू देर रात को कर दिया था। बताया कि संभवतः गुलदार किसी जानवर का पीछा कर इधर आया होगा। वहीं बीती रात को इगास बग्वाल के कारण पटाखों के शोर से भी वह डर गया था। जिससे गांव में घुस आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...