Dehradun News: काशीपुर में अंतरराष्ट्रीय ठगी करने वाला कॉलसेंटर पकड़ा, एक गिरफ्तार
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: एसटीएफ और कुमाऊं साइबर क्राइम पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में चल रहे एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर और डिजिटल एक्सचेंज का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह एनएस एंटरप्राइजेज के नाम की आड़ में यह फर्जी टेलीकॉम सेटअप चला रहा था। आईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे ने देहरादून स्थित अपने कार्यालय में गुरुवार दोपहर प्रेसवार्ता कर कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि काशीपुर में संदिग्ध टेलीकॉम गतिविधियों का तकनीकी इनपुट मिला था। दूरसंचार विभाग की टीम के साथ की गई संयुक्त जांच में पता चला कि इंटरनेट और एसआईपी कनेक्शन का इस्तेमाल कर इंटरनेशनल लॉन्ग डिस्टेंस गेटवे को अवैध रूप से बाईपास किया जा रहा था। आरोपी सॉफ्टवेयर और लिनक्स आधारित वर्चुअल मशीन के जरिए एक साथ बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.