देहरादून, जुलाई 24 -- Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के बैनर तले नगर निगम देहरादून में सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेश वैध ने बताया कि शनिवार से सभी पर्यावरण मित्र और सफाई कर्मचारी अपने नियमित कार्य के साथ-साथ काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। धरने को समर्थन देने उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना सहित नव पर्वतीय विकास संस्था के पदाधिकारी भी पहुंचे। इस दौरान एडवोकेट विनोद कुमार, प्रभाकर कुमार, नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता विनोद खन्ना, महासचिव अभिषेक गुप्ता, महामंत्री हरीश सिसोदिया, सदस्य रामू राजोरिया, अनिल प्रधान, फारूक अहमद, संजय कुमार, अमन समेत कई लोगों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया। यह भी प...