Dehradun News: कार सवार युवकों ने भाइयों को पीटा
देहरादून, नवम्बर 25 -- Dehradun News: देहरादून। कांवली रोड स्थित रवेल डेयरी चौक के पास कार सवार युवकों ने दो भाइयों से मारपीट की। शास्त्री नगर खाला निवासी अजय कुमार ने तहरीर दी कि उनके भाई रजत और अंकित सहारनपुर चौक से घर लौट रहे थे। तभी कार चालक कबीर व उसके साथियों ने उन्हें रोककर पीटा। बचाव करने पहुंचे परिजनों पर डंडे व पत्थर से हमला किया गया. जिससे शुभम व अंकित घायल हो गए। एसएसआई कोतवाली विकास रावत ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.