Dehradun News: कार की टक्कर से स्कूटर सवार महिला का पैर फ्रेक्चर
देहरादून, जुलाई 20 -- Dehradun News: देहरादून। चकराता रोड पर एक तेज रफ्तार सफेद कार ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला का दायां पैर फ्रेक्चर हो गया। बाएं पैर में भी गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। कौलागढ़ निवासी प्रमिला देवी के अनुसार बीते चार जुलाई की सुबह सवा आठ बजे वह अपनी स्कूटी से चकराता रोड पर अरोड़ा शॉप के पास से गुजर रही थीं। तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मारी। हादसे में बेहोश हुई महिला को सुनील नाम के राहगीर ने दून अस्पताल पहुंचाया। इंस्पेक्टर कैंट एसएस बिष्ट ने बताया कि महिला की शिकायत पर रविवार को केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.