देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: देहरादून। शिमला बाईपास रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारकर घायल करर दिया। क्लेमनटाउन निवासी नसीम अहमद बीते 18 मई की सुबह अपनी मोटरसाइकिल से मेहूंवाला माफी जा रहे थे। वी-2 मॉल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक बिकेश यादव ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उनके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक उन्हें पास के सुनंदा अस्पताल ले गया। वहां कार मालिक ने पहुंचकर शुरुआती 2500 रुपये का बिल भरा और भविष्य के इलाज का पूरा खर्च उठाने का वादा किया। इसी भरोसे में आकर पीड़ित ने तत्काल पुलिस में शिकायत नहीं की। जब पैर में सूजन और दर्द बढ़ने पर नसीम ने उनसे दोबारा संपर्क किया तो आरोपियों ने जानबूझकर फोन उठाना बंद कर दिया। इंस्पेक्टर नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी बिकेश यादव ...