देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: देहरादून। मसूरी रोड पर मालसी के पास बीती 21 सितंबर की देर रात करीब 12:40 बजे तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राहुल नाथ और उनका साथी पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले में गुरुवार को कीर्ति सिंह नाथ ने राजपुर थाने में केस दर्ज कराया है। कहा कि उनका पुत्र राहुल अपने मित्र पंकज के साथ मसूरी रोड की ओर जा रहा था। तभी हादसा हुआ। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...