Dehradun News: कार का दरवाजा टकराने पर हमले में पूर्व पार्षद के बेटे पर केस
देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: लनवाला थाना क्षेत्र के सीमेंट रोड पर कार का दरवाजा बाइक से टकराने के विवाद में एक युवक पर लोहे के पाने और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर डालनवाला कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पूर्व पार्षद मालती देवी के बेटे तरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला नरेंद्र गहलावत ने बताया कि सीमेंट रोड निवासी हेमेंद्र कुमार के अनुसार 12 जुलाई की शाम वह अपनी बाइक से जा रहे थे। काली मंदिर के पास तरुण ने अचानक अपनी कार का दरवाजा खोल दिया। बाइक दरवाजे से टकराई और हेमेंद्र सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद तरुण ने कार का पहिया खोलने वाले लोहे के पाने से हेमेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। हमले में हेमेंद्र का सिर फट गया और आठ टांके आए। साथ ही माथे, गर्दन और सीने पर भी धारदार हथियार से व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.