Dehradun News: काम से लौट रही महिला कर्मचारी से आईफोन लूटा
देहरादून, जुलाई 21 -- Dehradun News: ट्रांसपोर्टनगर में स्कूटी सवार बदमाश एक कामकाजी युवती का आईफोन छीनकर फरार हो गए। मामले में सोमवार को पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पीड़िता रुबीना पुत्री आस मोहम्मद अंसारी दून में आस्था एन्क्लेव फेस-दो बंसल होम्स के निकट की रहने वाली हैं और इंडिया मार्ट में नौकरी करती हैं। रुबीना ने बताया कि बीते 15 जुलाई की शाम लगभग 7:30 बजे वह ऑफिस की छुट्टी होने के बाद पैदल ही अपने घर वापस लौट रही थीं। जैसे ही वह ट्रांसपोर्ट नगर में माया फार्म के पास पहुंचीं तभी पीछे से स्कूटी सवार अज्ञात व्यक्ति आए। बदमाशों में एक ने उनके हाथ पर झपट्टा मारा और मोबाइल फोन छीनकर मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.