Dehradun News: कांवली रोड की बदहाली से लोग परेशान
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून। कांवली रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढों और क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन के कारण लोग परेशान हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने से बीमारी का खतरा बना हुआ है। वहीं सड़क की खराब हालत से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सड़क की बार-बार मरम्मत के बावजूद इसके उखड़ने पर कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। मेयर सौरभ थपलियाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कांवली रोड की बदहाली से लोग परेशान, आक्रोश जताया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.