Dehradun News: कांवली रोड की बदहाली से लोग परेशान, आक्रोश जताया
देहरादून, अगस्त 3 -- Dehradun News: देहरादून। कांवली रोड पर जगह-जगह गहरे गड्ढों और क्षतिग्रस्त सीवरेज लाइन के कारण लोग परेशान हैं। सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने से बदबू और बीमारी का खतरा बना हुआ है। वहीं सड़क की खराब हालत से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। सहारनपुर चौक से बल्लीवाला चौक तक जाम की समस्या भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सड़क की बार-बार मरम्मत के बावजूद इसके उखड़ने पर कार्य की गुणवत्ता और निगरानी पर भी सवाल उठ रहे हैं। बारिश का हवाला देकर समस्या को टालने के आरोप भी लगाए गए हैं। वहीं मेयर सौरभ थपलियाल ने मामले का संज्ञान लिया है, जिसके बाद लोगों को व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जगी है। सीपीआई (एम) के सचिव अनन्त आकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.