Dehradun News: कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारी ज्योति बहुगुणा को अर्पित की श्रद्धांजलि
देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: देहरादून। राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व सभासद स्वर्गीय ज्योति बहुगुणा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को ज्योति बहुगुणा के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य निर्माण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, सचिव संजय कद्दू, राजू बहुगुणा, पीएन बहुगुणा, राजू प्रजापति, आंदोलनकारी विपुल, संजय, मुकेश, पुनीत कुमार, विजेंद्र बहुगुणा, राम तीर्थ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.