देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस ने जनता के अधिकारों, न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर दून में न्याय यात्रा निकाली। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। गुरुवार को चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और न्याय की कामना की। दोपहर में महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से कार्यकर्ताओं ने घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए न्याय यात्रा निकाली। यात्रा राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स पर संपन्न हुई। इसके बाद इंदरबाबा मार्ग से राजपुर रोड होते हुए न्याय यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: 26 अक्तूबर को ऋषिकेश में निक...