देहरादून, सितम्बर 27 -- Dehradun News: विकासनगर। ग्राम मलूकावाला में कांग्रेस ने रविवार को किसानों के साथ बैठक कर खेती-किसानी से जुड़ी समस्याएं सुनीं। बैठक में बढ़ती कृषि लागत, सिंचाई की दिक्कत, फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलने और जंगली जानवरों से फसल नुकसान के मुद्दे प्रमुखता से उठे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं के स्थायी समाधान के बजाय घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने कहा कि बीज, खाद, डीजल, कीटनाशक और मजदूरी की लागत बढ़ने से खेती का खर्च बढ़ा है, जबकि किसानों को उपज का अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। धान के 2441 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी को भी कांग्रेस ने बढ़ती उत्पादन लागत के मुकाबले अपर्याप्त बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...