Dehradun News: कांग्रेस नेता प्रमोद मंद्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: पौड़ी। कांग्रेस नेता प्रमोद मंद्रवाल ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कोट और पौड़ी विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान वह बणगांव, कालेश्वर, कोली, मझेड़ा, खोन, नखोन, गेंड और मंजेली समेत अन्य गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याओं को जाना। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, रोजगार और महंगाई से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद मंद्रवाल ने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्रों की विकास संबंधी समस्याओं की अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे बने हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.