देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित उत्तराखंड न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक की। उन्होंने न्याय यात्रा को सफल बनाने और अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। बुधवार को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून कैंट एवं धर्मपुर विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में न्याय यात्रा को सफल बनाने, अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जनता के बीच जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चुनाव संचालन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड न्याय यात्रा जनता के अधिकारों, न्याय और सम्मान की लड़ाई है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ...