देहरादून, सितम्बर 29 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता।लोकतंत्र में मतदाता के अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस के विजय कॉलोनी मंडलम के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मंगलवार को विजय कॉलोनी मंडलम अध्यक्ष नितेश राजोरिया के नेतृत्व में वार्ड नंबर 11 विजय कॉलोनी में विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में हर मतदाता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की निष्पक्षता, मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता लोकतंत्र की बुनियाद हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग उठा रही है।नितेश यह...