देहरादून, जुलाई 11 -- Dehradun News: लव कुमार शर्मा हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर और विद्युत विभाग के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि महेश प्रताप सिंह राणा और व्यापारी विभाष सिन्हा ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ जनता की आवाज उठाई तो उनके खिलाफ विभाग ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। इस दौरान डॉ संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, राव आफाक, विमला पांडे, प्रदीप चौधरी, तेलूराम प्रधान, ओपी चौहान, सुनीता सिंह, दाताराम चौहान, वरुण बालियान, संतोष चौहान।आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...