देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जानलेवा गड्ढों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढा मुक्त रायपुर अभियान के तहत सड़कों के गड्ढों को सीमेंट-बजरी से भरकर सरकारी विभाग को आइना दिखाया।गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश सरकार, रायपुर विधायक व लोनिवि के खिलाफ तपोवन रोड क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने निजी संसाधनों से रायपुर विधानसभा के विभिन्न वार्डों में सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढों का भरान किया। विनीत भट्ट ने कहा कि शासन-प्रशासन को यह संदेश दिया कि जब जिम्मेदार विभाग व जनप्रतिनिध...