Dehradun News: कांगड़ी के पास रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, चालक की मौत
देहरादून, जुलाई 28 -- Dehradun News: हरिद्वार। श्यामपुर कांगड़ी के पास नेशनल हाईवे पर छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में पिकअप चालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार हादसे में पिकअप चालक नवीन कश्यप (35) पुत्र सतीश कश्यप निवासी शारदा नगर, सहारनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल भिजवाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि छुटमलपुर डिपो की रोडवेज बस मुरादाबाद से सहारनपुर जा रही थी, जबकि पिकअप हरिद्वार से नजीबाबाद की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। एसओ नितेश श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.