Dehradun News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक की दुल्हनों ने बिखेरे संस्कृति के रंग
देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन (उमा) की ओर से करवा चौथ के उपलक्ष्य में आयोजित दुल्हनें मेरे देश की प्रतियोगिता में देश की विविध संस्कृतियों के रंग देखने को मिले। कश्मीर से कन्याकुमारी तक विभिन्न राज्यों की दुल्हनों की वेशभूषा में सजी महिलाएं जब मंच पर उतरीं तो पूरा माहौल देशभक्ति और उत्साह से भर गया। प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों के साथ अपने-अपने राज्यों के गीत और नृत्यों की झलक भी प्रस्तुत की।
प्रतियोगिता के विजेताओं को मिले विशेष खिताब सोमवार को प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में बांटा गया था। 55 वर्ष से कम आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागी को पिया की प्रिंसेज और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की विजेता को साजन की श्रृंगारिका का खिताब दिया गया। दोनों वर्गों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.