देहरादून, नवम्बर 17 -- Dehradun News: रुड़की।हजरत ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर शरीफ के सालाना उर्स में शामिल होने के लिए मंगलवार को कलियर से छड़ी मुबारक लेकर जायरीनों का जत्था पैदल यात्रा पर रवाना हुआ। करीब 24 दिन की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद जत्था छह दिसंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगा।परंपरा के अनुसार हर वर्ष की तरह इस बार भी दरगाह साबिर पाक, दरगाह इमाम साहब और दरगाह बाबा गरीब शाह की छड़ी मुबारक लेकर जायरीन अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान जत्थे में शामिल जायरीनों का रुड़की नगर निगम चौक के समीप जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर जायरीनों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...