Dehradun News: कलियर में कांवड़ पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
देहरादून, जुलाई 23 -- Dehradun News: कलियर। कांवड़ पटरी मार्ग पर शराब के ठेके के पास सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना राहगीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। घटनास्थल की स्थिति से प्रतीत होता है कि युवक वाहन में फंसकर कुछ दूरी तक घिसटता चला गया, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। साथ ही, आसपास लगे सीसीटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.