Dehradun News: कलियर पुलिस ने 1.222 किलो चरस के साथ तस्कर पकड़ा
देहरादून, नवम्बर 10 -- Dehradun News: रुड़की। नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत कलियर पुलिस ने बेड़पुर चौक के पास चेकिंग के दौरान एक कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मोनू अली निवासी खेड़ी शिकोहपुर, भगवानपुर के कब्जे से 1 किलो 222 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार और मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया। बरामद चरस की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.