देहरादून, सितम्बर 28 -- Dehradun News: देहरादून। नया गांव स्थित दुर्गा मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। पीत वस्त्र धारण किए महिलाएं एवं श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर मुख्य मार्ग से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। भक्तिमय वातावरण में निकली कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लिया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश स्थापना एवं पूजन हुआ। कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगाईं ने श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए सच्चिदानन्दरूपाय मंगलाचरण की व्याख्या की। आचार्य ममगाईं ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को सत्य, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर ले जाने वाला दिव्य ग्रंथ है। श्राद्ध पक्ष में श्रीमद्भागवत का श्रवण एवं आयोजन करने से पितरों की तृप्ति होती है। ...