Dehradun News: कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस रूपी रावण का पुतला दहन किया
देहरादून, अक्टूबर 20 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस रूपी रावण का पुतला दहन किया। मंगलवार को प्रदेशभर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में लोक निर्माण विभाग संघ भवन, कचहरी परिसर में एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर एनपीएस और यूपीएस रूपी रावण का पुतला दहन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद किया। मोर्चे के प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों ने अपना पूरा सेवाकाल सरकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने में समर्पित किया है। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक जीवन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकार को कर्मचारियों की भावनाओं को समझते हुए पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में ठोस निर्णय लेना चाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.