Dehradun News: कर्नल की पत्नी लाखों के गहने चोरी में नौकरानी पर शक के आधार पर केस
देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: जाखन के कैनाल रोड स्थित वासु एस्टेट में एक दिवंगत कर्नल की पत्नी के घर से सोने और हीरे के कीमती आभूषण चोरी हो गए। पीड़िता की तहरीर पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्ध नौकरानी की तलाश शुरू कर दी है। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि वासु एस्टेट निवासी मुक्ता आले पत्नी स्व. कर्नल विजय कुमार आले ने तहरीर दी। कहा कि बीते नौ अगस्त को जब उन्होंने अपना लॉकर चेक किया तो उसमें रखा एक सोने का हार और बड़े आकार के हीरे के दो स्टड गायब मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पुरानी मेड भारती देवी 2 से 6 अगस्त तक छुट्टी पर थी। इस दौरान काम के लिए प्रमिला क्षेत्री नामक एक नई घरेलू सहायिका को 4 दिन के ट्रायल पर रखा गया था। काम पसंद न आने पर 6 अगस्त को उसे हटा दिया गया था और 8 अगस्त को उसका हिसाब भी कर दिया गया था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.