देहरादून, अक्टूबर 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में करवा चौथ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरित की गई।मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, कांग्रेस नेता कोमलदीप वोहरा की ओर से इन्द्र विहार मंदिर, वार्ड संख्या 32, बल्लुपुर स्ट्रीट नंबर नौ राजेन्द्र नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा ने महिलाओं को श्रृंगार सामग्री एवं सरगी वितरित की और महिलाओं को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम में दीप वोहरा, अमित गुरुंग, सोनी नेगी, रीना नेगी, दीपा रजवार, शिखा बागड़ी, ममता गुरुंग, डिंपल यादव, जितेंद्र नेगी, वरेन्द्र नेगी, भरत चंद, ...