Dehradun News: करवा चौथ कार्यक्रम में दीपाली और शिवालि बनीं तीज क्वीन
देहरादून, अक्टूबर 24 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता अग्रवाल महासभा महिला प्रकोष्ठ, मसूरी की ओर से करवा चौथ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता भी रखी गई, जिसमें दीपाली अग्रवाल और शिवालि गर्ग तीज क्वीन बनीं।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूजा-अर्चना के साथ हुई। उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य कामकाजी और गृहिणी महिलाओं को एक मंच पर लाना और अपनी समृद्ध संस्कृति व परंपराओं को संजोए रखना है। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं की मौजूदगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.