Dehradun News: कनखल में अनियंत्रित कार नाले में गिरी
देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल के बुड्ढी माता क्षेत्र में देर रात हादसा हो गया। इस दौरान एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे बने नाले में गिर गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चालक को प्राथमिक उपचार दिया गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में कार चालक से साथ हादसा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई। वहीं कार चालक को उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.