Dehradun News: कनखल के एटीएम से साइबर ठगी की रकम कई दफा निकली
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में कई एटीएम साइबर ठगी की रकम निकालने के लिए उपयोग हो रहे है। समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध एटीएम निकासी डाटा के विश्लेषण में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज और एटीएम लेनदेन की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले में उप निरीक्षक अमित नौटियाल ने कोतवाली कनखल में शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत में बताया गया है कि देश के विभिन्न स्थानों पर दर्ज साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों से संबंधित धनराशि कनखल क्षेत्र के अलग-अलग एटीएम से अलग-अलग तिथियों में बार-बार और बड़ी मात्रा में निकाली गई। जांच में ऐसे कई एटीएम चिह्नित किए गए हैं। जिनका उपयोग विभिन्न शिकायतों से जुड़ी रकम निकालने में हुआ। पुलिस के अनुसार, अलग-अलग शिकायतों की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.