Dehradun News: कट और जलभराव से परेशान गाजीवाली-कांगड़ी में ग्रामीणों का प्रदर्शन
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: श्यामपुर। हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे गाजीवाली और कांगड़ी के ग्रामीणों ने मंगलवार को आवागमन और जल निकासी की मांग को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। दोनों गांवों में लगभग एक ही समय अलग-अलग स्थानों पर बड़ी संख्या में ग्रामीण हाईवे पर जुटे। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं। गाजीवाली के लोगों ने हाईवे पर कट और बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था की मांग उठाई, जबकि कांगड़ी के ग्रामीण गली नंबर छह में जलभराव से निजात दिलाने की मांग को लेकर सामने आए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। गाजीवाली में ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में ग्रामीण हाईवे के सामने जुटे। उनका कहना था कि गांव के नजदीक हाईवे पर कट नहीं होने से आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.