देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के बड़ा भारूवाला में सीधे एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गई है। यूपीसीएल की शिकायत के बाद पुलिस ने किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। टर्नर रोड उपकेंद्र के अवर अभियंता विमल कुलियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो जुलाई की दोपहर विजिलेंस के सहायक अभियंता अनिल कुमार की टीम ने बड़ा भारूवाला में शाइस्ता शहजाद के परिसर में औचक चेकिंग की थी। इस दौरान उनका किरायेदार वसीम एलटी लाइन से कटिया डालकर बिजली की चोरी करता हुआ पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने लाइनमैन की मदद से नीले रंग की करीब 10 मीटर लंबी केबल को मौके से जब्त कर सील कर दिया। क्लेमनटाउन एसओ मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी वसीम के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर...