Dehradun News: कंपनी से चोरी सेफिक्साइम औषधि पाउडर के साथ कर्मचारी गिरफ्तार
देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: सेलाकुई,संवाददाता। सेलाकुई स्थित फार्मा कंपनी से सेफिक्साइम औषधि पाउडर चोरी करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सेफिक्साइम औषधि पाउडर और 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी चोरी की गई औषधि को बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष लोकपाल परमार ने बताया कि 19 अगस्त को मैसर्स ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज फार्मा कंपनी के सेलाकुई के वाइस प्रेसिडेंट एवं अधिकृत प्रतिनिधि जितेंदर कुमार ने थाना सेलाकुई में तहरीर दी। बताया कि कंपनी के कर्मचारी अनिल चौहान, सीनियर एग्जीक्यूटिव, ने कंपनी की सामग्री में से सेफिक्साइम औषधि पाउडर चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.