देहरादून, सितम्बर 3 -- Dehradun News: भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में सिरचंदी गांव निवासी दीपा (22) उछलकर ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रितेश साह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...