Dehradun News: ओएलएक्स पर बुलेट खरीदने के झांसे में युवक से 1.26 लाख की ठगी
देहरादून, सितम्बर 2 -- Dehradun News: ओएलएक्स पर पुरानी बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने के झांसे में आकर एक युवक ने 1.26 लाख रुपये गंवा दिए। शिकायत पर मंगलवार को राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि ओटेम रतन (21 वर्ष) मूल रूप से अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में मालसी में मैक्स अस्पताल के पास रहता है और पढ़ाई कर रहा है। उसने बीते 29 अगस्त को ओएलएक्स पर बुलेट 350 क्लासिक का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर ठगों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। जालसाजों ने मोटरसाइकिल की डिलीवरी देने का बहाना बनाकर पीड़ित से गूगल पे और पेटीएम के जरिए कई किश्तों में 1.26 लाख रुपये से अधिक की रकम ट्रांसफर करवा ली। पैसे मिलने के बाद भी जब बाइक नहीं मिली और ठगों ने और पैसों की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.