देहरादून, अगस्त 11 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड कांग्रेस ने रायपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के सीनियर क्लब ग्राउंड को स्थानीय बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुनः उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड के प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात मंगलवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं पीसीसी सदस्य विनीत प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन ऑप्टेल लिमिटेड के जनरल मैनेजर एचआर, सिद्धार्थ परिहार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। विनीत प्रसाद भट्ट ने कहा कि सीनियर क्लब ग्राउंड लंबे समय से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए खेलकूद, स्वास्थ्य, फिटनेस और सकारात्मक सामाजिक गतिविधियों का महत्वपू...