Dehradun News: ऑपरेशन प्रहार: विकासनगर पुलिस का सघन अभियान, 29 वाहनों पर कार्रवाई
देहरादून, जुलाई 6 -- Dehradun News: विकासनगर। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चला रहे एक चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पांच जुलाई को विकासनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और शराब पीकर वाहन चलाने जैसे मामलों में चालानी कार्रवाई की गई। कुल 29 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक वाहन सीज किया गया, 24 वाहनों के कोर्ट चालान तथा चार संयोजन चालान किए गए। रात्रि चेकिंग के दौरान बाइक संख्या यूके 07 एचएल-3945 के चालक दीपक चौधरी, निवासी सहारनपुर (हरबर्टपुर, कोतवाली विका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.