देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: कालसी। साइबर ठगों ने यमुना पुल निवासी एक युवक के खाते से ऑनलाइन यूपीआई के माध्यम से 262500 रुपये निकाल लिए। तहरीर के बाद कालसी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कालसी पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार गणेश थापा का खाता पंजाब नेशनल बैंक की लिवाड़ शाखा में है। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त 2026 को इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन आने के बाद उन्होंने यूपीआई के माध्यम से एक रुपये का भुगतान किया था। इसके बाद उनके बैंक खाते से लगातार यूपीआई के जरिए रकम निकलती रही। बताया कि 18 जून से 18 अगस्त 2026 के बीच उनके खाते से कुल 262500 रुपये निकाले गए। पीड़ित को इसकी जानकारी बैंक जाने के बाद हुई। पीड़ित की ओर से साइबर थाने के साथ ही अब कालसी थाने में शिकायत दर्ज की है। थानाध्यक्ष कालसी विवेक राठी ने बत...