Dehradun News: एसबीपीएस में राज्य चैंपियनशिप का आगाज
देहरादून, अक्टूबर 23 -- Dehradun News: देहरादून। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड स्टेट चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का आयोजन फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ( पीईएफआई) की ओर से किया जा रहा है। इसमें 55 से अधिक स्कूलों के 750 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, चेस, योगा और कबड्डी जैसे खेल शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। वह प्रख्यात शूटर स्व. जसपाल राणा के पिता हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के तौर पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के खेल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र बलियान, पीईएफआई उत्तराखंड चैप्टर के उपाध्यक्ष प्रो. डॉ. अजय मलिक, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन बलूनी, प्रधानाच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.