Dehradun News: एसएसपी भुल्लर ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया
देहरादून, अगस्त 5 -- Dehradun News: हरिद्वार। देर रात कांवड़ मेला क्षेत्र भ्रमण के दौरान एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। कांवड़ मेला क्षेत्र का देर रात निरीक्षण कर रहे एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सड़क दुर्घटना में घायल की मदद की। एसएसपी भुल्लर ने बीएचईएल मध्यमार्ग में सड़क दुर्घटना देख तत्काल अपना वाहन रुकवाया। घायल महिला की स्थिति का जायजा लेते हुए बिना समय गंवाए सरकारी वाहन से महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। बाइक सवार मोनिका पत्नी विकास कुमार निवासी रावली महदूद सिडकुल घायल हो गईं थी। पुलिस के अनुसार अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.