देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: देहरादून। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-20, राजपुर रोड (अजा.) में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तनवीर मारवाह ने सभी पात्र मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके। ईआरओ ने बताया कि जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) तथा नगर निगम देहरादून के अधिकारी-कर्मचारी घर-घर जाकर निर्वाचन गणना प्रपत्र (ईएफ फॉर्म) का वितरण, संकलन और मतदाताओं की सहायता कर रहे हैं।उन्होंने यह भी पढ़ें- शिरडी साईं भक्त मंडल का रक्तदान शिविर 7 को क...