देहरादून, अक्टूबर 13 -- Dehradun News: नई टिहरी। सरकार में दायित्वधारी व वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौहान ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जनता में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस में देश में माहौल खराब करना चाह रही है। कहा एसआईआर अनवरत प्रक्रिया है। जो हर सरकार में होती है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते हुए चौहान ने कहा कि एसआईआर से अब दो-दो जगह मतदाता सूची में नाम नहीं होंगे। एसआईआर से वोटर लिस्ट फिल्टर हुई है। नाम व अन्य संसाधन को लेकर सभी को नोटिस आए हैं। जिनका जवाब देने के बाद अब नाम जुड़ गए हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: एसआईआर पर कांग्रेस भ्रम फैला रही : बिष्ट कहा कि कभी ईवीएम तो कभी वोटर लिस्ट का बहाना बनाकर कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। जबकि उसे अपनी विचारधार बचाने का संकट...