Dehradun News: एलिवेटेड रोड के विरोध में सीपीएम ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बिंदाल-रिस्पना और आशारोड़ी-मियांवाला एलिवेटेड रोड परियोजनाओं के विरोध में सीपीएम ने बुधवार को मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने परियोजनाओं से बड़े पैमाने पर विस्थापन और पर्यावरण को नुकसान होने की आशंका जताते हुए इन्हें निरस्त करने की मांग की। सीपीएम सचिव एवं बस्ती बचाओ आंदोलन के संयोजक अनंत आकाश ने कहा कि बिंदाल-रिस्पना परियोजना से हजारों परिवार और आशारोड़ी-मियांवाला मार्ग पर 400 से अधिक घर प्रभावित हो सकते हैं। ज्ञापन में जनसुनवाई की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए गए। मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीपीएम ने वैकल्पिक यातायात व्यवस्था विकसित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.